19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसड़क हादसे में युवक घायल

सड़क हादसे में युवक घायल

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा थाना क्षेत्र के कोन्सा के समीप टेंपो से गिरने से कोन्सा निवासी लहरू केरकेट्टा (25) घायल हो गया. घायल को स्थानीय राहगीरों के सहयोग से सीएचसी कामडारा में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार युवक कोन्सा बाजार गया था. वहीं टेंपो में आगे सीट में बैठकर घर लौट रहा था. तभी टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक मारा. जिसके बाद युवक अनियंत्रित होकर टेंपो से नीचे गिर गया. और उसके पैर में टेंपो का चक्का चढ़ गया. जिससे वह घायल हो गया.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments