गुमला — गुमला नगर परिषद के सभा कक्ष में पीएम स्वनिधि शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM) और DAY-NULM के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक और अन्य बैंक अधिकारियों ने भाग लिया।
शिविर का उद्देश्य फुटपाथ विक्रेताओं को डिजिटल इन एक्टिवेशन, वित्तीय समावेशन, और पीएम स्वनिधि योजना के तहत उपलब्ध लाभों की जानकारी देना था। अधिकारियों ने डिजिटल भुगतान, बैंकिंग सुविधाओं के उपयोग और वित्तीय सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
शिविर के दौरान इंडियन बैंक गुमला शाखा की ओर से पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत ₹1,90,000 की राशि का निष्पादन किया गया। इसमें
- पहले ट्रेंच का 1 आवेदन,
- दूसरे ट्रेंच के 3 आवेदन, और
- तीसरे ट्रेंच के 2 आवेदन स्वीकृत किए गए।
सत्र में सिटी मिशन मैनेजर की मौजूदगी में लाभार्थियों को PM SVANidhi योजना और स्वनिधि से समृद्धि योजना के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जिला अग्रणी प्रबंधक ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक, सिटी मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता सहित कई पदाधिकारी और फुटपाथ विक्रेता उपस्थित रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







