19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में 16-17 फरवरी को होगा 'गुमला लिटरेचर फेस्टिवल - 2nd' का...

गुमला में 16-17 फरवरी को होगा ‘गुमला लिटरेचर फेस्टिवल – 2nd’ का आयोजन

बिरसा मुंडा एग्रोटेक पार्क में लगेगा दो दिवसीय पुस्तक मेला, साहित्यप्रेमियों के लिए सुनहरा अवसर

गुमला, — गुमला जिले में साहित्यिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बार फिर ‘गुमला लिटरेचर फेस्टिवल – 2nd’ का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार, झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में आगामी 16 और 17 फरवरी को यह दो दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर हैं।

इस मेले में राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय प्रसिद्ध लेखकों, प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। यह आयोजन बिरसा मुंडा एग्रोटेक पार्क में होगा, जहां साहित्य प्रेमियों को विभिन्न भाषाओं की पुस्तकों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध होगी।

निःशुल्क एंट्री, प्रतियोगी और पाठ्य पुस्तकों की होगी उपलब्धता

पुस्तक मेले में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा, जिससे जिले के छात्रों और पाठकों को लाभ मिल सके। साहित्यिक कृतियों के साथ-साथ पाठ्य पुस्तकें एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाएंगी। पाठक अपनी पसंदीदा पुस्तकों की खरीदारी भी कर सकेंगे।

पैनल चर्चा और विशेष सत्रों का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान लेखकों, प्रकाशकों और बुद्धिजीवियों के बीच साहित्य, शिक्षा और समाज से जुड़े विविध विषयों पर थीम आधारित पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

इस उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक संवाद को बढ़ावा देना और जिले में पुस्तक संस्कृति को सशक्त करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments