17.1 C
Ranchi
Tuesday, November 24, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में विकास योजनाओं का पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया शिलान्यास,...

गोमिया में विकास योजनाओं का पूर्व विधायक बबीता देवी ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों ने किया स्वागत

कहकशां फारूकी 

मदरसा में जलापूर्ति व शौचालय, क्लब जीर्णोद्धार और दो स्थानों पर तोरण द्वार निर्माण की पहल

गोमिया- गोमिया प्रखंड में विकास योजनाओं को गति देने की पहल के तहत सोमवार को पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी ने विभिन्न पंचायतों में कई निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। पलिहारी गुरुडीह पंचायत के लुटकुट्टा गांव स्थित मदरसा में जलापूर्ति व्यवस्था एवं शौचालय निर्माण, पलिहारी गुरुडीह गांव में सिनेमा हॉल के समीप तोरण द्वार निर्माण, स्वांग उत्तरी पंचायत के महावीर स्थान में न्यू सनराइज क्लब के जीर्णोद्धार एवं निर्माण तथा साड़म पूर्वी पंचायत के जरासंघ नगर में बुटवरिया नहर पुल के समीप तोरण द्वार निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने पूर्व विधायक बबीता देवी का फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित शिलान्यास कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने विकास योजनाओं के प्रति उत्साह जताया।

बबीता देवी ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। मदरसा में जलापूर्ति एवं शौचालय निर्माण से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, वहीं न्यू सनराइज क्लब के जीर्णोद्धार से युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि गांवों में तोरण द्वार का निर्माण स्थानीय पहचान, सौंदर्यीकरण और गौरव को बढ़ाने में सहायक होगा। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जनहित से जुड़े कार्यों को आगे भी प्राथमिकता के साथ जारी रखने का प्रयास किया जाएगा।
इस मौके पर निजी सहायक अशरफ अली,विधायक प्रतिनिधी अमीत पासवान, मो मंजुर,राजु,साही,राजकुमार, मुखिया धनंजय कुमार सिंह सहित सैकड़ो जेएम एम कार्यकर्ता महिला-पुरुष मौजुद थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments