19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा पशुपालन अस्पताल के समीप ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारा टक्कर,साइकिल...

घाघरा पशुपालन अस्पताल के समीप ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को मारा टक्कर,साइकिल सवार हुआ गंभीर रूप से हुआ घायल

घाघरा पशुपालन अस्पताल के समीप शनिवार के दिन के 5:00 बजे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार घाघरा पाकरटोली निवासी मोहन महली गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ग्रामीणों के सहयोग से घायल को टेंपो की मदद से घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को लेकर घाघरा थाना की ओर से ब्लॉक की ओर जा रहा था। वही साइकिल सवार हाथ देकर साइकिल से पार हो रहा था। इसी दरमियान ट्रैक्टर चालक ने सीधे टक्कर मार दी।जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। साइकिल के चपेट में लेने के बाद उक्त ट्रैक्टर एक स्कूटी सवार को भी टक्कर मारी ।हालांकि वह बाल बाल बच गया। वही ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाया लेकिन वह भाग निकला। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाना ले आई।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments