गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित व्यवहार न्यायालय गुमला के अदालत ने 10 लाख रुपये के इनामी माओवादी जोनल कमांडर राम प्रसाद लकड़ा को न्यायालय ने न्यायालय में प्रस्तुत साथियों और गवाहों तथा दोनों पक्षों की वकीलों के दलीलों को सुनने के बाद रामप्रसाद लकड़ा को दोषी करार देते हुए, 10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा के साथ ही साथ अभियुक्त रामप्रसाद लकड़ा को 80,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद लकड़ा करीब 22 वर्षों तक नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा और कई गंभीर नक्सली वारदातों में शामिल था। लंबे समय से वह पुलिस के लिए मोस्ट वांटेड बना हुआ था और सुरक्षा बलों को उसकी तलाश थी। अभियुक्त रामप्रसाद लकड़ा को पुलिस ने विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए और न्यायिक हिरासत में लेते हुए , पुलिस ने रामप्रसाद लकड़ा को गुमला जेल भेज दिया गया था, पुलिस की प्रभावी पैरवी और ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही उसे उक्त सजा सुनाई गई है, जिसे झारखंड पुलिस की एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।







