गोमिया—-मंदिर समिति कथारा ने कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। इस समारोह में,समिति ने ओपी प्रभारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।सम्मान समारोह में समिति ने ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को शुक्रवार को सम्मानित किया और उन्हें उनके कार्य के लिए प्रशंसा की। ओपी प्रभारी ने इस सम्मान के लिए मंदिर समिति कथारा का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करेगा।मंदिर समिति कथारा चार नम्बर के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विगत दो दिन पहले कथारा चार नम्बर मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर में 12 किलो का घंटा मंदिर समिति को ओपी प्रभारी के द्वारा दिया गया।सिंह ने कहा कि समिति ने ओपी प्रभारी के द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया।सम्मान समारोह में मंदिर समिति के विजय यादव,सूर्यकांत त्रिपाठी,संतोष सिन्हा, सुरेश राम,सुजीत मिश्रा,देवाशीष आश,संतोष राम गॉड, संदीप रवानी,पंचराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
News – Kahkashan Farooqi







