19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariमयूरी महिला मंडल एनके एरिया ने बुकबुका पंचायत में महिला मंडल के...

मयूरी महिला मंडल एनके एरिया ने बुकबुका पंचायत में महिला मंडल के बीच किया सामग्री वितरण

खलारी। मयूरी महिला मंडल एनके एरिया के द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय बुकबुका में शनिवार को एक सादे समारोह में शक्ति अजिविका सखी महिला मंडल को सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित मयूरी महिला मंडल एनके एरिया अध्यक्षा भावना कुमारी का बुकबुका पंचायत उपमुखिया नीलम मिंज ने बुके देकर स्वागत किया। वहीं अन्य मयूरी महिला मंडल सदस्यों का भी महिला समूह ने स्वागत किया। कार्यक्रम में मयूरी महिला मंडल की और से अध्यक्षा भावना कुमारी ने सखी महिला समूह को कुर्सी और दरी दिया। वही महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिला उत्थान को लेकर मयूरी महिला मंडल एनके एरिया का हमेशा प्रयास रहा है।

उन्होंने बताया की समय समय पर मंडल की ओर से बच्चों और महिलाओं के अनेक कार्यक्रम किए जाते रहे है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुनीता सिंह, मधुमति सिंह, नूजहत अख़्तर, रधाना नायक, शुभलक्ष्मी बेहरा, तारा चौधरी के अलावा शक्ति आजिविका महिला समूह से प्रतिमा एक्का, सविता देवी, रिंकी देवी, उर्मिला देवी, एलीना उरांव, मंजु कुमारी, रायमुनी देवी, पुनम देवी, नेहा कुमारी, नीरु देवी, कमला देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

News – Kumar Prakash.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments