19.1 C
Ranchi
Thursday, November 19, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaयुवक के गुमशुदगी का पत्नी ने गुमला थाना में कराया सन्हा

युवक के गुमशुदगी का पत्नी ने गुमला थाना में कराया सन्हा

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र के सरना टोली में रहने वाले गणपत कुमार पाईक पिछले कई दिनों से लापता हैं। उनकी पत्नी अंचला कुमारी ने बुधवार को गुमला थाना में आवेदन देकर खोजबीन करने और सनहा दर्ज करने की गुहार लगाई है। अंचला कुमारी के अनुसार, गणपत कुमार पाईक उम्र 22 वर्ष हैं। वे ग्राम सातखारी, थाना पालकोट के मूल निवासी हैं और वर्तमान में सरना टोली, गुमला में रहते हैं। पत्नी ने बताया कि उनके पति की मानसिक हालत ठीक नहीं है। 10 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे वे घर से निकले थे। काम से लौटने पर जब अंचला घर पहुंची तो पति घर पर नहीं मिले। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। लापता युवक की पहचान के लिए पत्नी ने हुलिया भी बताया है। रंग गोरा, ऊंचाई करीब 5 फीट, बाल काला है और उस समय शरीर पर काला जैकेट पहना हुआ था। अंचला कुमारी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि उनके पति की जल्द से जल्द खोजबीन कर उन्हें ढूंढने में मदद की जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments