19.1 C
Ranchi
Monday, November 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद, प्रतिवर्ष खरीदे जाते हैं ऑक्सीजन प्लांट

सदर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद, प्रतिवर्ष खरीदे जाते हैं ऑक्सीजन प्लांट

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर अस्पताल में मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए हर महीने करीब 1.25 लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और कंसंट्रेटर की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ रहा है। उक्त मद में अस्पताल का सालाना खर्च करीब 15 लाख रुपए तक पहुंच रहा है। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने से जल्द ही पर्याप्त क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने अथवा अन्य आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। ट्रांसफार्मर मिलते ही ऑक्सीजन प्लांट को पुनः चालू कर दिया जाएगा, वर्तमान में अस्पताल में डी-टाइप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री केयर फंड से सदर अस्पताल गुमला में स्थापित पीएसए (ऑक्सीजन) प्लांट पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बने इस प्लांट का संचालन ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण ठप हो गया है। फिलहाल अस्पताल में मरीजों को जंबो ऑक्सीजन सिलेंडरों और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2021-22 में देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए पीएम केयर फंड से सदर अस्पताल गुमला में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। वार्ड संख्या 124 में लगभग छह से सात लाख रुपए खर्च कर ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई गई थी। प्रत्येक तीन बेड के पास ऑक्सीजन प्वाइंट बनाया गया था। बाद में उक्त पाइपलाइन का रुपए तक पहुंच रहा है। ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का उद्देश्य अस्पताल में ही ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना और सिलेंडरों पर निर्भरता कम करना था। इसके बावजूद सिलेंडर भराने का खर्च लगातार जारी है। अस्पताल में कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। फिर भी मरीजों को सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है।

ऐसे में सवाल उठता है कि जब अस्पताल में ऑक्सीजन उत्पादन और आपूर्ति के लिए संसाधन मौजूद हैं, तो हर महीने सवा लाख रुपए सिलेंडर भराने पर क्यों खर्च किए जा रहे हैं। प्लांट का नियमित और प्रभावी संचालन हो, तो अस्पताल का खर्च कम हो सकता है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अनुपम किशोर ने बताया कि पहले प्लांट के लिए लगाया गया उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर हेल्थ मैप कंपनी की सीटी स्कैन मशीन के संचालन के लिए स्थानांतरित कर दिया गया था। इसके स्थान पर कम क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे ऑक्सीजन प्लांट को आवश्यक विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इसका संचालन बंद हो गया। उन्होंने बताया कि जनरेटर के माध्यम से प्लांट चलाया जा सकता है। इससे ईंधन और रखरखाव पर अत्यधिक खर्च आता है। इसी कारण फिलहाल इसे चालू नहीं किया जा सका है। उपाधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी हुई है। सरकार की ओर से जल्द ही पर्याप्त क्षमता वाला नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने अथवा अन्य आवश्यक निर्देश जारी किए जाने की संभावना है। ट्रांसफार्मर मिलते ही ऑक्सीजन प्लांट को पुनः चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में डी-टाइप जंबो ऑक्सीजन सिलेंडरों के माध्यम से मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध हैं। जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री केयर फंड से सदर अस्पताल गुमला में स्थापित पीएसए (ऑक्सीजन) प्लांट पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से बंद पड़ा है। करीब 50 लाख रुपए की लागत से बने इस प्लांट का संचालन ट्रांसफार्मर की समस्या के कारण ठप हो गया है। फिलहाल अस्पताल में मरीजों को जंबो ऑक्सीजन सिलेंडरों और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2021-22 में देशभर में ऑक्सीजन की भारी कमी को देखते हुए पीएम केयर फंड से सदर अस्पताल गुमला में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। वार्ड संख्या 124 में लगभग छह से सात लाख रुपए खर्च कर ऑक्सीजन पाइपलाइन बिछाई गई थी। प्रत्येक तीन बेड के पास ऑक्सीजन प्वाइंट बनाया गया था। बाद में इस पाइपलाइन का विस्तार ऑपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष तक भी किया गया। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल ऑक्सीजन उपलब्ध कराना आसान हो गया था। पिछले डेढ़ वर्ष से यह पूरी तरह बंद है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार इसका मुख्य कारण पर्याप्त क्षमता वाला विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं होना आया जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments