20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaधरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गुमला के तीन एकलव्य...

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर गुमला के तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने दी जिले को सौगात

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

एकलव्य विद्यालय डुमरी में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

गुमला : – गुमला जिला में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं जनजातीय गौरव उत्सव के दौरान माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुमला जिले के तीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिले में जनजातीय शिक्षा को सशक्त बनाने तथा जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, डुमरी में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला कल्याण पदाधिकारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी, जनप्रतिनिधियों, जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, स्थानीय ग्रामीणों, विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा एवं सुना।

समारोह में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं की आकर्षक झलक भी देखने को मिली। स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य एवं वादन की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। उपस्थित लोगों ने जनजातीय लोककला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत का आनंद उठाया। पूरे परिसर में उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना रहा।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के उद्घाटन से जिले के जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं समग्र विकास के नए अवसर उपलब्ध होंगे। यह पहल जनजातीय समाज के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ाने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments