20.1 C
Ranchi
Saturday, November 14, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत - नेशनल हाईवे सडक...

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत – नेशनल हाईवे सडक दुर्घटना के विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, चालक गिरफ्तार

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला स्थित गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पिंजरा डीपा गांव के समक्ष शनिवार को हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत, बताया जाता है कि अनियंत्रित तेज रफ्तार हाइवा गुमला की ओर जा रहा था, क्रम में उसने युवक की बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मारी दी, फलस्वरूप उक्त युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।

मृतक युवक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के गोजा डुमकीटोली निवासी 27 वर्षीय बलराम गोप के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करता था, उक्त घटना के विरोध में ग्रामीणों ने राष्ट्रीय उच्च पथ को जाम कर दिया, मुख्य सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार, उक्त घटना के विरोध में ग्रामीणों ने मृतक परिवार को मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया गया, पालकोट पुलिस को उक्त घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटनास्थल पर अपने दलबल के साथ पहुंची,और घटनास्थल पर उपस्थित लोगों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद पालकोट प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव और थानेदार अंकित राज के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाए, ग्रामीणों ने बताया कि मृतक बलराम गोप अपने बाइक से काम कर अपने घर वापस आ रहा था, इसी क्रम में उक्त घटना घटी l
बाद में पालकोट थाना पुलिस ने उक्त शव को अपने कब्जे में कर उक्त शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल, स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया, और उक्त मामले की जांच शुरू की।
मृतक के परिजन कृष्णा गोप ने पुलिस को बताया कि मृतक बलराम गोप अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गया हैं। वह ठेके पर काम करता था और अपने काम के साइट से अपने घर वापस लौट रहा था, किसी क्रम में उक्त घटना घट गई, बाद में पालकोट थाना पुलिस

ने उक्त हादसे के बाद भाग रहे हाइवा और उक्त चालक को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments