21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सिसई में रक्तदान शिविर आयोजित — 26...

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार सिसई में रक्तदान शिविर आयोजित — 26 यूनिट रक्त का संग्रहण

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशन में जिले में निरंतर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सिसई प्रखंड में आयोजित शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कुल 43 लाभुकों का पंजीकरण किया गया, जिनमें से 26 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 17 लोगों का हीमोग्लोबिन स्तर कम होने के कारण उनका रक्तदान नहीं लिया जा सका।

आगामी रक्तदान शिविरों की तिथि

रक्तदान अभियान के तहत आगामी शिविर इन तिथियों पर आयोजित किए जाएंगे—

  • चैनपुर – 17 अक्टूबर

  • रायडीह – 18 अक्टूबर

  • बसिया – 23 अक्टूबर

  • घाघरा – 24 अक्टूबर

यह अभियान 8 से 25 अक्टूबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों में संचालित रहेगा।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी कार्य में स्वेच्छा से आगे आएँ। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया सहित गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान जीवनरक्षक है। रक्तदान न केवल जीवनदायी है, बल्कि दाता के स्वास्थ्य के लिए भी सुरक्षित और लाभकारी प्रक्रिया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments