21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaउप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के समीप बाइक सवार ने पैदल चल रही...

उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के समीप बाइक सवार ने पैदल चल रही महिला को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल

गुमला
गुमला छत्तीसगढ़ नेशनल हाईवे रोड स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह के समीप बाइक सवार कटकाही तेंदार टोली चैनपुर निवासी थादुयस मिंज ने पैदल चल रही महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में महिला को गंभीर चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गई। वहीं बाइक चालक और बाइक के पीछे बैठे आकाशी चैनपुर निवासी आनंद कुजूर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक दोनों व्यक्ति गुमला से वापस चैनपुर लौट रहे थे थादुयस लोटा पानी में चक्रधरपुर गया था।

कार्यक्रम में रात्रि जागरण के कारण ठीक से सो नहीं पाया वहीं अपने एक मित्र के साथ गुमला से अपने गांव जा रहा था तभी उसे आंख लग गई और सड़क किनारे पैदल चल रही शाही टोली रायडीह निवासी महिला को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। वहीं तीनों घायलों को उप स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में प्राथमिक उपचार के बाद को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला को होश नहीं आया है। जबकि बाइक चालक को सर चेहरा हाथ पैर सहित शरीर के काई हिस्से में काफी चोट लगी है। जबकि बाइक में पीछे बैठे आनंद को हल्की चोट लगी।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments