21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकथारा कृष्ण चेतना क्लब में ROM सेल की बैठक संपन्न

कथारा कृष्ण चेतना क्लब में ROM सेल की बैठक संपन्न

आगामी रविवार को आय-व्यय, समिति गठन व दंगल निर्माण पर होगा अंतिम निर्णय
कथारा कृष्ण चेतना क्लब परिसर में शुक्रवार को ROM सेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्लब से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक के दौरान आगामी रविवार को प्रस्तावित बैठक को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें कुल आय-व्यय के विवरण, संचालन समिति के गठन तथा दंगल निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
सदस्यों ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को होने वाली बैठक में आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण कर समिति के गठन एवं दंगल निर्माण को लेकर अंतिम व ठोस निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण चेतना क्लब सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले दिनों में क्लब की गतिविधियों को और अधिक संगठित रूप से संचालित किया जाएगा।
इस बैठक को क्षेत्र के सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

न्यूज – कहकशां फारूकी

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments