21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaकार की टक्कर से जिप सदस्य के भतीजे की मौतः रांची से...

कार की टक्कर से जिप सदस्य के भतीजे की मौतः रांची से लौट रहा था युवक, कामडारा में कार गलत दिशा में जाकर स्कूटी को मारी टक्कर

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित जिले के कामडारा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में जिला परिषद सदस्य बसंती डुंगडुंग के 28 वर्षीय भतीजे संदीप डुंगडुंग की मौत हो गई, बताया जाता है कि शुक्रवार रात्रि लगभग 10-11 बजे गाड़ा पेट्रोल पंप के समक्ष उक्त हादसा हुआ। परिजनों ने बताया कि संदीप रांची से अपने घर दलमादी लौट रहा था, इसी क्रम में बसिया से खूंटी जा के तरफ जा रहे स्कोडा स्लाविया कार के ड्राइवर ने नियंत्रण तेज रफ्तार के कारण कार का नियंत्रण खो दिया और गलत दिशा में जाकर संदीप के स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, फलस्वरूप उक्त घटनास्थल पर ही संदीप की दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त कार नंबर JH01GF5188
भी उक्त जोरदार टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक संदीप के परिजनों ने उक्त कार ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का कारण बताया हैं, उक्त घटना की सूचना मिलते ही
कामडारा पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार जप्त कर लिया और संदीप के शव को अपने कब्जे में लेते हुए, उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया, बताया जाता है कि मृतक संदीप की पत्नी मंजू लुगुन, उसकी चाची बसंती डुंगडुंग और अन्य परिजन कामडारा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी आशीष कुमार केशरी को एक लिखित आवेदन दिया है l
संदीप के अचानक मौत से गांव में शोक है ।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments