19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariखलारी पुलिस ने आवश्यक कागजात के अभाव में किया तीन ट्रैक्टर जब्त

खलारी पुलिस ने आवश्यक कागजात के अभाव में किया तीन ट्रैक्टर जब्त

खलारी। खलारी थाना पुलिस ने आवश्यक कागजातों के अभाव में तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त दो ट्रैक्टरों पर स्लरी लदा है तथा एक पर बालू लदा है। खलारी थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक फरीद आलम ने बताया कि स्लरी लदे एक महेन्द्रा कंपनी का ट्रैक्टर तथा दूसरे स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं लिखा था। वहीं तीसरा ट्रैक्टा थानाक्षेत्र के राय-बुढ़मू रोड से जब्त किया गया है, जिसपर बालू लदा है। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना कागजात वाले ट्रैक्टरों के संबंध में आवश्यक कारवाई हेतु जिला परिवहन पदाधिकारी तथा बालू लदे ट्रैक्टर के लिए जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments