19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुप्त नवरात्रि एवं चंडी पाठ में सातवें दिन निकली कलश यात्रा

गुप्त नवरात्रि एवं चंडी पाठ में सातवें दिन निकली कलश यात्रा

गुमला जिले के भरनो बस्ती स्थित बजरंग बली मंदिर में चल रहे आषाढ़ गुप्त नवरात्रि एवं चंडी पाठ के सातवें दिन मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में दर्जनों श्रद्धालु और विवाहित जोड़े कलश लेकर स्थानीय छठ तालाब से जल उठाकर, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुंचे।

माता की प्राण प्रतिष्ठा

साथ ही माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई। विधि-विधान से पूजा के सातवें दिन माता कालरात्रि की पूजा की गई। पूजा के सातवें दिन माता का पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

यज्ञाचार्य और सहयोग

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के चंडी पाठ में यज्ञाचार्य की भूमिका नीतीश मिश्रा निभा रहे हैं। यज्ञ को सफल बनाने में ‘हम हैं मारुति के लाल’ के सदस्य शुभम गुप्ता, सुधांशु केशरी, प्रिंस साहू, हर्ष केशरी, हर्षित केशरी, सतीश केशरी, शक्ति गुप्ता, मयंक केशरी, और सोजल गुप्ता सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं।

News – गनपत लाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments