21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के जन्मस्थली प्रखण्ड...

गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का के जन्मस्थली प्रखण्ड जारी ग्राम में जन शिकायत निवारण शिविर का होगा आयोजन

परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की जयंती पर 27 दिसंबर को आयोजित होगा जन शिकायत निवारण शिविर

गुमला : – माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के निर्देशानुसार, परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का की जयंती के अवसर पर 27 दिसंबर 2024 को जारी प्रखंड परिसर में जन शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा हेतु आज उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जिला स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। बैठक में शिविर की तैयारी और उसके सफल आयोजन पर विस्तृत चर्चा हुई।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में विभागवार स्टॉल लगाकर सभी सरकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 10 बजे से शुरू हो और सभी संबंधित अधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जारी प्रखंड के सभी नागरिकों की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है, साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाए।
सभी नागरिकों से अपील:
जारी प्रखंड के सभी नागरिक इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments