21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों-ढाबों से अवैध शराब बरामद

गुमला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटलों-ढाबों से अवैध शराब बरामद

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने घाघरा थाना क्षेत्र में सोमवार को छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। विभागीय टीम ने क्षेत्र के कई होटलों और ढाबों की औचक जांच की, जिसमें चाहत होटल, ग्रीन गार्डन, जय माता दी होटल के साथ बड़बाड़िह इलाके की तलाशी ली गई।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर बड़बाड़िह में एक झोपड़ीनुमा होटल और घर की तलाशी ली गई। वहाँ से टीम ने 9 बोतल (5.2 लीटर) बियर और विदेशी शराब की 5 बोतल (2.25 लीटर) बरामद कीं। इसके अलावा, टीम ने एक अन्य होटल और घर से 50 किलोग्राम महुआ और 5 लीटर अवैध महुआ शराब भी जब्त की।

अवैध कारोबार पर सख्ती

जिला प्रशासन ने हाल ही में अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती बरती जाएगी। इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार चलती रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।”

प्रशासन का संदेश

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराएँ, ताकि समाज में नशामुक्ति की दिशा में सकारात्मक प्रयास हो सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments