21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में डायट द्वारा एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, 25 विद्यालयों के...

गुमला में डायट द्वारा एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित, 25 विद्यालयों के छात्रों ने लिया हिस्सा

गुमला : गुमला जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गुमला में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 11 प्रखंडों के 25 विद्यालयों के विद्यार्थी एवं शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्य, संकाय सदस्य एवं उपस्थित शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डायट के संकाय सदस्य कुमार सुन्दरम भारद्वाज ने किया। वहीं निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना सिंह और सतीश कुमार पांडेय शामिल रहे, जिन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया।

प्रदर्शनी के समापन समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए और विजयी टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। परिणामस्वरूप मॉडल स्कूल, रायडीह प्रथम स्थान पर रहा, राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सिलम (रायडीह) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मॉडल स्कूल, घाघरा तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डायट के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का भी विशेष योगदान रहा। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों की झिझक दूर करने के साथ ही उनमें आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल को बढ़ावा देते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments