गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले में दिव्यांगजनों के अधिकारों एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदाय कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला वीबीडी सलाहकार शर्मिला शर्मा द्वारा आज विभिन्न प्रखंडों से आए दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभुकों ने सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
जिला वीबीडी सलाहकार ने बताया कि गुमला जिले में अब तक कुल 419 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा चुका है। प्रशासनिक प्राथमिकता के तहत फिलेरिया के कारण दिव्यांग हुए सभी व्यक्तियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं एवं लाभों का त्वरित लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया से होने वाले दिव्यांगजनो को सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार इनकी पहचान करते हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







