19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaघाघरा में संदिग्ध हालात में विश्वनाथ उरांव की मौत, ग्रामीणों ने थाने...

घाघरा में संदिग्ध हालात में विश्वनाथ उरांव की मौत, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर उठाए सवाल

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवर टोली में 45 वर्षीय विश्वनाथ उरांव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। शनिवार को गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष घाघरा थाना पहुंचे और मामले की निष्पक्ष व जल्द जांच की मांग की।

ग्रामीणों ने दो लोगों पर जताया संदेह

ग्रामीणों ने गांव के ही रमेश लोहारा और उसके बेटे आर्यन लोहारा पर संदेह जताते हुए पुलिस से दोनों से पूछताछ और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का सवाल था कि जब पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, तो पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ क्यों दिया गया।

मृतक की पत्नी शीला उरांव के अनुसार, विश्वनाथ उरांव रमेश लोहारा के घर गया था। वहां उसने शराब पी और मुर्गा खाया था। देर शाम तक वह रमेश के आंगन में मौजूद था। अगले दिन उसका शव रमेश लोहारा के घर से कुछ दूरी पर मिला। इसी घटनाक्रम को लेकर परिवार और ग्रामीणों ने उसकी मौत पर संदेह जताया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

ग्रामीण करीब एक घंटे तक थाना परिसर में मौजूद रहे और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग करते रहे। इसके बाद थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने उन्हें निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया, जिसके बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि रमेश लोहारा और उसके बेटे आर्यन लोहारा को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पूछताछ के बाद फिलहाल दोनों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विश्वनाथ उरांव की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले का अनुसंधान जारी है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments