गुमला :ः गुमला जिला अन्तर्गत स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) अब पूरी तरह से कार्यशील हो चुका है। रविवार को यहाँ पहली बार सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ और शिशु का जन्म हुआ।
ज्ञात हो कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह पाया गया था कि भवन बनने के बाद भी केंद्र की सेवाएँ सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही थीं। इस पर उपायुक्त द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए, अतिआवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा स्वयं लगातार मॉनिटरिंग करते हुए केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। परिणामस्वरूप अब यह केंद्र पूर्ण रूप से फंक्शनल है।
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस पीएचसी में 2 एएनएम, 3 जीएनएम एवं 1 स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की गई है। साथ ही साथ डुमरी सीएचसी के चिकित्सक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को केंद्र का दौरा कर मरीजों की जांच और चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करेंगे।
जारी पीएचसी के संचालन से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ओपीडी, डिलीवरी एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया
[aplbcp product_list=3]
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar
Powered by myUpchar







