झूमर 2025 के दूसरे दिन मंगलवार को आर्यभट्ट सभागार में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा के लिए अलग-अलग भाषण तथा वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी वैचारिक क्षमता, तार्किक दृष्टिकोण और भाषायी दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
अंग्रेजी भाषा में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कुल 16 महाविद्यालयों ने भाग लिया, जबकि अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में 13 महाविद्यालयों की सहभागिता रही। इन प्रतियोगिताओं के लिए डॉ. राजेश कुमार, डॉ. सरिता सिंह एवं मनिका शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई और प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया।
वहीं हिंदी भाषा के लिए आयोजित वाग्मिता (भाषण) प्रतियोगिता में 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में डॉ. मंजुला सांगा, डॉ. उर्मिला एवं डॉ. कैथरीन शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान सभागार में शैक्षणिक उत्साह और रचनात्मक वातावरण देखने को मिला। प्रतिभागियों ने समसामयिक विषयों पर अपने विचार रखकर श्रोताओं और निर्णायकों को प्रभावित किया। आयोजन ने विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के मंच के साथ-साथ बौद्धिक विकास का अवसर प्रदान किया।
न्यूज़ – Vijay Chaudhary







