गुमला : पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जामां की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंदाली, गुमला में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी (मुख्यालय), एसडीपीओ गुमला/चैनपुर, अनु निरीक्षक, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक सहित सभी शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।
त्योहारों को लेकर सुरक्षा निर्देश
आगामी दीपावली, लक्ष्मी पूजा, काली पूजा और महाछठ पूजा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि—
-
सभी पूजा पंडालों, विसर्जन स्थलों, छठ घाटों और मेलों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए।
-
सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
-
भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैनाती प्रभावी हो।
अपराध समीक्षा एवं निर्देश
बैठक में निम्न मुद्दों पर चर्चा हुई —
-
हत्या, दुष्कर्म, POCSO, SC/ST, लूट, डकैती और अपहरण के मामलों की समीक्षा।
-
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, बालू/चिप्स उत्खनन पर सख्त कार्रवाई।
-
सूचना अधिकार, पासपोर्ट सत्यापन, लंबित वारंट/कुर्की के त्वरित निष्पादन के आदेश।
-
डायल-112, e-Sakshya App, और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियानों को तीव्र करने के निर्देश।
-
डायन प्रथा, मानव तस्करी, महिला अपराध की रोकथाम हेतु जनजागरूकता बढ़ाने पर बल।
सम्मानित अधिकारी
बैठक के बाद घाघरा (26 जुलाई) और कामडारा (5 अगस्त) थाना क्षेत्र में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में साहसिक योगदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड द्वारा प्रदत्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस कप्तान ने निर्देश दिया कि थाना स्तर पर आमजनों से मधुर व्यवहार किया जाए तथा उनकी शिकायतों पर शीघ्र व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था कायम रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







