21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaनशामुक्त गुमला के संकल्प को साकार करने हेतु स्कूली विद्यार्थियों के बीच...

नशामुक्त गुमला के संकल्प को साकार करने हेतु स्कूली विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित

गुमला : – गुमला जिले में नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन गुमला द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तैयार की गई समेकित कार्ययोजना के तहत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन संबंधी विषयों पर 25 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल करना था। प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए थे।

जिले भर के हजारों विद्यार्थियों ने इस क्विज में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत प्रत्येक विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें 26 जून 2025 को आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग गुमला द्वारा स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के प्रति सजग करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार की अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जयेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments