16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariपूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की मनाई गई...

पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की मनाई गई जयंती

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत पूर्वी चूरी  सचिवालय भवन में सोमवार को भारत के पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी के जयंती पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। इस मौके पर उपस्थित चूरी पंचायत मुखिया सेवा उरांव के द्वारा वनाधिनियम 2006 की शपत  दिलाई गई। इसी दौरान झारखंड पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान  ने पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी और 1965  के भारत पाक युद्ध के दौरान जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  के इतिहास को याद किया और साथ ही साथ ग्रामीणों के बीच वन अधिनियम 2006 कानून की पूरी जानकारी और इस कानून की शक्ति के बारे में लोगों के बीच में साझा किया। मौके पर झारखंड पार्टी के महिला खलारी प्रखंड अध्यक्ष नगीना देवी, उपाध्यक्ष पूर्णिमा देवी, वार्ड सदस्य सबिता देवी,समाज सेवी बीरेंद्र चौधरी, मीना देवी, संगीता देवी, आदि उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments