न्यूज – गनपत लाल चौरसिया – ब्यूरो प्रमुख – गुमला
गुमला : – गुमला पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया गया है कि दिनांक 15.05.2026 को प्रातः 06:18 बजे सम्प्रेक्षण गृह, गुमला सेँ अलग-अलग कांडों में निरूद्ध तीन बच्चे चारदीवारी फांद कर फरार हो गये थे, इस संबंध में गुमला थाना कांड सं० 188/26, दिनांक 15.05.2025 दर्ज है। उक्त किशोरों के खोज-बीन हेतु पु०नि० सह थाना प्रभारी, गुमला के नेतृत्व में एक विशेष दल का गठन किया गया और विशेष दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक-16.05.2025 को उक्त तीनों किशोरों को विधिवत् निरूद्ध कर लिया गया है और आवश्यक अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।








