गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला में. बुधवार की रात्रि बेटे ने अपने पिता लालू मुंडा को पत्थर के लोढ़ा से लगातार कई वारकर मौत के घाट उतारा । वहीं, बीच-बचाव में आई अपनी मां पर भी उसने हमला कर दिया। घटना करंज थाना क्षेत्र के टांगरटोली गांव की है । बाद में इसकी सूचना करंज थाना पुलिस को दी गई, पुलिस ने आरोपी गोईरी मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का छोटा बेटा सुनित मुंडा रात में जब मेले से अपने घर वापस लौटा तो मां जितनी देवी और पिता लालू मुंडा (50) को खून लथपथ पड़ा देख, उक्त घटना
की सूचना, दिया और सुनित ने आसपास के पड़ोसी की मदद से दोनों माता-पिता को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पिता लालू मुंडा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां जितनी देवी गंभीर रूप से घायल हैं और उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मृतक के छोटे बेटे के अनुसार, बीती रात भी आरोपी का माता-पिता से विवाद हुआ था।
सुनित मुंडा ने बताया कि उसका बड़ा भाई गोइरी मुंडा कोई काम नहीं करता था और हमेशा शराब के नशे में अपने माता-पिता से विवाद करता था। बीती रात भी उसका माता-पिता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद गोहरी ने लोढ़ा से वार कर दिया।
छोटे भाई सुनिता के अनुसार, 11 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह तेतरबिरा से मेला देखकर घर लौटा था। घर पहुंचने पर उसने माता-पिता को जमीन पर बेहोश पाया। दोनों के सिर और चेहरे से खून निकल रहा था। आसपास के लोगों ने उसे बताया कि उसके बड़े भाई गोईरी मुण्डा ने दोनों के साथ मारपीट की थी।
इधर, सूचना मिलने पर गुमला सदर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।







