19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariभगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए खलारी के श्रद्धालुओं का जत्था हुआ...

भगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए खलारी के श्रद्धालुओं का जत्था हुआ रवाना

खलारी। जय माता दी ग्रुप खलारी के तत्वाधान में शनिवार को भगवान जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। जाने से पुर्व जत्था में शामिल 60 श्रद्धालु केडी हिन्दुगढ़ी चैक पर एकत्रित हुए। जहां से एसी डिलक्स स्लिपर बस में सवार होकर सभी श्रद्धालुओं ने भगवान जगरनाथ का जयकारा लगाया और पुरी धाम के लिए रवाना हुए। वहीं यात्रा के क्रम में सभी श्रद्धालु खलारी से रांची होते हुए जमशेदपुर के रास्ते पुरी पहुंचेंगे। 06 अगस्त को सभी श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन व मौसी बाड़ी व वृंदावन जाएंगे। 07 अगस्त को बौद्ध स्तूप, गोल्डेन बीच एवं श्री ओमकारेष्वर मंदिर जाएंगे। 08 अगस्त को चन्द्रभागा बीच, कोर्णाक मंदिर, बौद्ध स्तूप, लिंगराज मंदिर, खंडगिरी गुफा एवं नन्दन कानन पार्क जाएंगे। वहीं यात्रा के अंतिम दिन 09 अगस्त को वापसी में देवड़ी मंदिर व सूर्यमंदिर बुण्डू भी जाएंगे। जाने वाले श्रद्धालुओं में उदयभान सिंह, संजीव गोप, सुरेश भुइँया, प्रदीप उराँव, धरदेव मुंडा, तुषार कुमार, भूपनाथ साहू, जयश्री देवी, नितीन कुमार, प्रिया कुमारी, लखन लाल मिस्त्री, द्रोपदी देवी, बदरी साव, माहो देवी, सुमित्रा उराँव, सोनल उराँव, मन्नत उराँव, बिंदेश्वरी देवी, अंजलि देवी, मोती सिंह, आकांक्षा कुमारी, रंजन पासवान, सुनीता देवी, प्रिंसी कुमारी, कृष्ति कुमारी, रंजन कुमार आदि शामिल है। वहीं मौके पर सिन्नी समाड, वर्षा रानी, मुन्ना देवी मारुति, अजीत सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, शत्रुंजय सिंह, राजेश गोप, सुशील मुंडा, शिव कुमार बारा, दिलीप साव, अमरदीप रॉय, राजीव रंजन, सूरज प्रधान मुंडा, ओमप्रकाश गुप्ता, अभिषेक तिवारी बादल आदि शामिल थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments