16.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariभाजपा खलारी मंडल कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी

भाजपा खलारी मंडल कार्यकर्ताओं ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी

खलारी। भाजपा खलारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने तुमांग पंचायत के धमधमियां में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी। इस दौरान उपस्थित मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दिया। मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि 25 सितम्बर 1916 ई.को महान विचारक एवं एकात्म मानववाद के मंत्रदृष्टा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म हुआ था। कहा गया कि पंडित दीनदयाल जी का मत व विचार था कि भारत महज जमीन का एक टुकड़ा नहीं अपितु जीता जागता राष्ट्रपुरुष है। यहां की संस्कृति एवं सभ्यता के बिना यह राष्ट्र अधूरा है। उन्होने स्वाधीन भारत की सामाजिक, आर्थिक, संस्कृति एवं राजनीति दशा और दिशा में अपना महत्वपुर्ण योगदान दिया। साथ ही इस दौरान 02 अक्टुबर को भाजपा खलारी मंडल के द्वारा स्वाच्छता अभियान चलाये जाने का भी निर्णय लिया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन भोलानाथ चौहान ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि श्याम सुन्दर सिंह, मंडल संयोजक रामसूरत यादव, सोशल मीडिया संयोजक रांची जिला ग्रामीण शिवकुमार चौधरी, चतुर्गुण भुइयां, अमित चौधरी, प्रदीप सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments