गुमला : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान आज गुमला पहुंचे। उनके आगमन पर सर्किट हाउस में पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य न्यायाधीश ने इसके बाद सिविल कोर्ट, गुमला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की और जिलास्तरीय न्यायिक व्यवस्था, वादों की स्थिति, लंबित मामलों के निस्तारण, तथा न्यायालय की आधारभूत संरचनाओं की जानकारी ली। उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधारों के लिए निर्देश भी दिए।
अधिवक्ताओं से की बातचीत
मुख्य न्यायाधीश ने गुमला बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं से संवाद किया। अधिवक्ताओं ने अपने अनुभव साझा किए और बार भवन के मरम्मत कार्य को लेकर मांग रखी। इस पर मुख्य न्यायाधीश ने सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।
अधिकारियों की उपस्थिति
इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, न्यायिक अधिकारीगण, पुलिस बल तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया







