21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsHazaribaghरामनवमी में चौपारण पहुंचे मनीष व मनोज

रामनवमी में चौपारण पहुंचे मनीष व मनोज

अखाड़ों में रामभक्तों से मिले, किया गया स्वागत

चौपारण के विभिन्न अखाड़ों में रामभक्तों से मिलते मनीष जायसवाल व मनोज यादव

रामनवमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भगवान #राम के जन्मदिवस को सभी उत्सव के रुप में मना रहें हैं। वहीं नवरात्रि के अंतिम दिवस पर मंदिरों में माता सिद्धीदात्री की भक्तिमय आराधना तथा कन्यापूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सबसे चर्चित चक्रसार सिंहपुर अखाड़ा, दादपुर, बेला, भुषणडीह, यवनपूर, चौपारण भंडार, ताजपुर अखाड़ा, देवी मंडप चतरा मोड, सिंघरांवा समेत आधे दर्जन से अधिक अखाड़ों पर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल तथा पूर्व विधायक मनोज यादव पहुंच कर रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया।

इस दौरान सभी अखाड़ों पर संबंधित समितियों द्वारा नेताद्धय को सम्मानित किया गया। उन्हें पगडी बांधकर सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अखाड़ों में लाठियां भी भांजा। सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं अर्पित की गई और क्षेत्र में सुख शांति की कामना हुई।

इस दौरान जिप सदस्य राकेश रंजन, #भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, रामस्वरूप पासवान, समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मुखिया गंदौरी दाँगी, मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि बिराज रविदास, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, अशोक ठाकुर, आशीष सिंह, रामचन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, सुरेन्द्र पांडेय, प्रमोद ठाकुर, शिवकुमार यादव, सतेंद्र सिंह सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

News – Vijay Chaudhary.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments