16.1 C
Ranchi
Wednesday, November 25, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaलाइन ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे कार की सीधी जोरदार...

लाइन ट्रक और विपरीत दिशा से आ रहे कार की सीधी जोरदार टक्कर

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

अनियंत्रित लाइन ट्रक 11000 बोल्ट के विद्युत पोल से टकराया

ट्रक में लगी आग ट्रक स्टेरिंग में फंसा ट्रक चालक केबिन से नहीं निकल पाया चालक जलकर राख

ट्रक और ट्रक चालक जलकर राख
बताया जाता है कार में तीन लोग सवार थे, उन्हें भी चोट आई है, घटनास्थल से सभी फरार

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित- कार्तिक उरांव कॉलेज के समक्ष पालकोट-सिमडेगा सड़क पर गत देर रात्रि करीब 12:30 बजे एक कार और ट्रक के बीच सीधी जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि लोगों को लगा कि आसपास के क्षेत्र में किसी विस्फोटक चीज फटा है । लोग अपने घर के बाहर निकल गए, उक्त हादसे के बाद वह ट्रक सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के एक बिजली पोल से सीधे टकरा गई, फलस्वरुप बिजली के संपर्क में आने से उक्त ट्रक में भयंकर आग फैल गई, और उक्त ट्रक का चालक अपने ट्रक के केबिन से नहीं निकल पाया और वह ट्रक के साथ ट्रक का चालक भी जल कर राख हो गया, आग इतना भयानक था कि उक्त ट्रक के समक्ष उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने भी मूक दर्शक बनकर उक्त ट्रक सरीखे आग के गोले को आश्चर्यचकित होकर अपने आंखों के सामने उक्त ट्रक और ट्रक चालक को जलते देखते रह गए, और बचाव के लिए कुछ भी नहीं कर सके और देखते ही देखते पूरा वाहन और ट्रक चालक आग की लपटों में घिर गया।

ट्रक चालक के अपने ट्रक के केबिन में स्टेरिंग से फंसे रहने के कारण वह अपने आप को भी नहीं बचा सका, और अपने मौत को गले लगा लिया, फलस्वरुप उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई। उक्त हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार सवारों को भी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना गुमला सदर थाना पुलिस को दी, सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना के थानेदार दिनेश कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, अपने दल बल के साथ उक्त घटनास्थल पर पहुंचे
और उन्होंने बताया कि उक्त घटनास्थल पर पूरा ट्रक और ट्रक चालक दोनों आग की चपेट में थे, फलस्वरुप अग्निशमन विभाग गुमला को सूचना देने के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन तब तक ट्रक और ट्रक चालक पूरी तरह जल चुका था।
बताया गया कि उक्त ट्रक राउरकेला से अलीगढ़ सरिया (लोहे का छड़ ) लाद कर (लेकर) जा रहा था,
दूसरे ट्रक के चालक अंकुश कुमार ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की पहचान नंबर ET 8239 के रूप में की। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक पंकज कुमार लवली लालकोट, हाथरस जिले का रहने वाला था। वह राउरकेला से सरिया लेकर अलीगढ़ जा रहा था। अंकुश कुमार के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रही कार में तीन लोग सवार थे, कार को बचाने की कोशिश में ट्रक की टक्कर हो गई। इसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया और बिजली के संपर्क में आने से ट्रक में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने घटनास्थल से चालक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है, जहां उक्त शव को शीतगृह मैं रखवाया गया है और ट्रक चालक के परिवार के आने के बाद ही उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा l
दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर OD 14K 1236 बताया गया है। कार गुमला से सिमडेगा की ओर जा रही थी। उसमें तीन लोग सवार थे। हादसे में इनके भी घायल होने की सूचना है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी पहचान और अन्य जानकारी जुटाने में लगी है, उक्त दुर्घटना में ट्रक चालक जिंदा जल गया है, जबकि कार सवारों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और मृतकों – घायलों की पहचान से संबंधित जानकारी जुटा रही है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments