गुमला (ब्यूरो प्रमुख ) – गणपत लाल चौरसिया
गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित जारी प्रखंड के बुमतेल और डूमरटोली के बीच शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बरवाडीह निवासी अभिषेक चिकबड़ाईक 20 गंभीर रूप से घायल हो गया। अभिषेक अपने दोस्त की अपाचे बाइक सीजी 14 एमडब्ल्यू 6388 से घरेलू काम के लिए जा रहा था, तभी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी।घटना की सूचना पर जारी थाना के एएसआई क्रिस्टो राम ने ग्रामीणों की मदद से घायल को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। युवक के गले में गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।इस घटना ने चैनपुर सीएचसी की पोल खोल दी है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और व्यवस्था केवल सीएचओ के भरोसे थी। संकट के समय 108 एंबुलेंस सेवा भी नहीं मिल सकी, जिससे मजबूरन परिजनों को निजी वाहन से घायल को गुमला ले जाना पड़ा। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सिविल सर्जन से अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर और एंबुलेंस सुनिश्चित करने की की मांग की गई हैl








