17.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaसाइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, सिर में लगी...

साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, सिर में लगी गंभीर चोट

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र के कटकाया के समीप बाइक के टक्कर से कटकाया निवासी 48 वर्षीय सुनील एक्का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वही बाइक सवार तेजी से घटना स्थल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति किसी काम से मांझा टोली गया था।

वहीं वापसी के क्रम में कटकाया के समीप बाइक सवार उसे टक्कर कर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया घटना की जानकारी पर परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में भर्ती कराए। जहां इलाज के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments