21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariसीआईएसएफ ने छापामारी कर एक टन कोयला किया जब्त

सीआईएसएफ ने छापामारी कर एक टन कोयला किया जब्त

खलारी/डकरा – सीआईएसएफ क्युआरटी टीम के द्वारा मंगलवार की सुबह में सीसीएल एनके एरिया के डंपर यार्ड चेक पोस्ट के समीप से जमा किए गए एक टन अवैध कोयले को जब्त किया गया। सीआईएसएफ निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में क्युआरटी टीम ने करकट्टा के बगल स्थित केडीएच मांइस से सटे डंपर यार्ड चेक पोस्ट के पास जमा किए गए

 

 

 

 

 

कोयले को जब्त करते हुए उसे सीसीएल को सुपूर्द किया गया। मालुम है कि सीआईएसएफ के द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध कोयला चोरी पर अंकुष लगाने के लिए कोल रेड अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को कोल रेड में सीआईएसएफ निरीक्षक नागेंद्र प्रसाद के अलावा क्युआरटी टीम के छह जवान शामिल थे।

News – Kumar Prakash.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments