19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsKhalariहाईवा डम्पर जलाने की टीएसपीसी ने ली जिम्मेवारी

हाईवा डम्पर जलाने की टीएसपीसी ने ली जिम्मेवारी

पिपरवार। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के उत्तरी दक्षिणी सीमांत सबजोनल कमेटी ने एक बार फिर विज्ञप्ति जारी कर एनके-पिपरवार क्षेत्र में काम करने वाले कोयला ट्रांस्पोटरों, डीओ होल्डर, लिफटर, डम्प कमेटी सहित सभी तरह के ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना संगठन से बात किये कोई काम ना करें। कहा कि संगठन से बिना बात किये काम करने पर ही बिलारी में हाईवा डम्पर जलाया गया है और आगे भी ऐसी कारवाई किया जा सकता है। साथ ही हाईवा मालिक, चालक व खलारी से कहा कि जिस कम्पनी या ट्रांस्पोटर में गाड़ी चलाते है, तो पहले पता कर ले कि संगठन से बात करके काम किया जा रहा है या नही। अंत में कहा कि ट्रांस्पोटर, हाईवा मालिक, लोडर मालिक, डम्प कमेटी, डीओ होल्डर, लिफटर और सभी तरह के बयान को ध्यान नही देते है तो आगे फौजी कावाई के लिये तैयार रहें।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments