19.1 C
Ranchi
Thursday, November 12, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaहोमगार्ड बहाली प्रक्रिया प्रारंभ

होमगार्ड बहाली प्रक्रिया प्रारंभ

गुमला – गुमला जिला मुठख्यालय में होमगार्ड बहाली को लेकर प्रक्रिया दिनांक 18 जुलाई से प्रारंभ है। (आई.आर.बी. 5) नागफेनी में आयोजित बहाली प्रक्रिया में दिनांक 18 एवं 19 जुलाई को क्रमशः गुमला एवं सिसई प्रखंड के उम्मीदवारों की बहाली हेतु दौड़, शारीरिक जांच, परीक्षा तथा हिंदी लेखन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत गुरुवार को गुमला से 722 लोगों ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से कुल 161 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं। वहीं शुक्रवार को हुए परीक्षा में सिसई से कुल 460 कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया जिनमें से 118 कैंडिडेट्स सफल हुए।

News – गनपतलाल चौरसिया

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments