गुमला : – माननीय राज्यपाल झारखंड, श्री संतोष गंगवार का दिनांक 15.01.2026 को प्रस्तावित गुमला जिला परिभ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर आज दिनांक 10.01.2026 को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा प्रखंड PAE जारी का भ्रमण किया गया। भ्रमण के क्रम में परमवीर अल्बर्ट एक्का के समाधि स्थल एवं पंचायत सचिवालय स्थित मूर्ति स्थल एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारी हेतु उपस्थित अंचल अधिकारी चैनपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
न्यूज – गणपत लाल चौरसिया







