28.1 C
Ranchi
Sunday, June 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaगोमिया में झामुमो कार्यकर्ताओं को मिला एसआईआर प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर...

गोमिया में झामुमो कार्यकर्ताओं को मिला एसआईआर प्रशिक्षण, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर दिया गया जोर

न्यूज – कहकशां फारूकी

गोमिया: गोमिया प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी आफताब आलम, अतिरिक्त निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो एवं एसआईआर विभाग के सोनू कुमार ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
अधिकारियों ने बताया कि गोमिया प्रखंड में मतदाताओं की लगभग 89 प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष 11 प्रतिशत कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे। मतदाताओं को फॉर्म भरकर उस पर अपना नवीनतम फोटो चिपकाकर जमा करना होगा। इस कार्य में राजनीतिक दलों के बीएलए-2 कार्यकर्ता भी सहयोग करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा तथा अपात्र मतदाताओं के नाम निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप हटाए जाएंगे। गोमिया प्रखंड के 223 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम में झामुमो जिला उपसचिव सह विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान, प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि लूदु मांझी, बोकारो जिला अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मुमताज आलम, प्रखंड सचिव सह मुखिया बंटी उरांव, रामवृक्ष मुर्मू, पूर्व प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, मो. असलम, विक्रम डे, घनश्याम महतो, बद्री पासवान, पिंटू पासवान, इम्तियाज अंसारी, पोलूश टुडू, जनकदेव यादव, ललन केवट, शकील राज, राजेंद्र यादव, अशोक यादव, हेमू यादव, मंजूर अंसारी, ललिता देवी, सारिका देवी, अनु देवी, क्रांति देवी, संतोष राम, धनेश्वर रविदास, अनिल सोनी, भरत रविदास, मनोज चंचल, रंजीत रविदास, संजय सिंह, श्रवण रविदास, राजू रविदास, अनिल कसेरा सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading