30.5 C
Ranchi
Friday, July 3, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaपश्चिमी ससबेड़ा पंचायत में एसआईआर का डोर-टू-डोर अभियान शुरू, अधिकारियों ने लोगों...

पश्चिमी ससबेड़ा पंचायत में एसआईआर का डोर-टू-डोर अभियान शुरू, अधिकारियों ने लोगों से किया सहयोग का आह्वान

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_गोमिया प्रखंड के पश्चिमी ससबेड़ा पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन के लिए डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान बीएलओ, खुर्शीदा बानो,वॉलेंटियर पुष्पा कुमारी एवं बीपीआरओ मोहसिना परवीन घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कार्य कर रही हैं।
अभियान का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर सुपरवाइजर संतोष कुमार पंडित, पूर्व उपमुखिया एकराम, सहित पंचायत के कई गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे। समाजसेवी जुल्फिकार आलम ने भी अभियान में भाग लेते हुए मतदाताओं से सत्यापन कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाना है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और अपात्र नामों को हटाया जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि बीएलओ के घर-घर पहुंचने पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
अभियान के शुभारंभ के दौरान ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading