25.4 C
Ranchi
Thursday, July 9, 2026
Advertisement
HomeEducationरांची के युवाओं ने रचा इतिहास! BIT मेसरा के दो छात्रों को...

रांची के युवाओं ने रचा इतिहास! BIT मेसरा के दो छात्रों को LinkedIn से मिला ₹1 करोड़ से अधिक का सालाना पैकेज

रांची के युवाओं ने रचा इतिहास! BIT मेसरा के दो छात्रों को LinkedIn से मिला ₹1 करोड़ से अधिक का सालाना पैकेज

रांची: झारखंड के लिए गर्व का क्षण है। रांची स्थित BIT मेसरा के कंप्यूटर साइंस विभाग के दो प्रतिभाशाली छात्रों ने कैंपस प्लेसमेंट में शानदार सफलता हासिल करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दोनों छात्रों का चयन बेंगलुरु स्थित वैश्विक प्रोफेशनल नेटवर्किंग कंपनी LinkedIn में हुआ है, जहां उन्हें एक करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक पैकेज मिला है।

कुशाग्र सहाय को ₹1.40 करोड़ का वार्षिक पैकेज मिला है। वे DPS रांची के पूर्व छात्र हैं। वहीं अंकित कुमार, जो पलामू (डालटनगंज) के निवासी हैं और DAV पब्लिक स्कूल, हेहल (रांची) के पूर्व छात्र रहे हैं, उन्हें ₹1.09 करोड़ का वार्षिक पैकेज प्राप्त हुआ है।

दोनों छात्रों की यह उपलब्धि न केवल BIT मेसरा बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उनकी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड के युवा वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

कुशाग्र सहाय और अंकित कुमार के माता-पिता, शिक्षकों तथा BIT मेसरा परिवार को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि राज्य के हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें बड़े सपने देखने तथा उन्हें साकार करने का विश्वास देगी।

आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। यूं ही सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और झारखंड का नाम देश-दुनिया में रोशन करते रहें।

#BITMesra #RanchiPride #SuccessStory #CampusPlacement #Jharkhand #LinkedIn #Congratulations #viralnews #ranchi #ranchiblogger #ranchinews #rspnews #JharkhandNews #RanchiCity #JharkhandUpdate #BreakingNews #JharkhandViral #JharkhandPolitics


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading