27.5 C
Ranchi
Thursday, July 16, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaबूथ संख्या 105 बना मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मिसाल, समय से पहले...

बूथ संख्या 105 बना मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मिसाल, समय से पहले पूरा हुआ शत-प्रतिशत सत्यापन

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया— विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत गोमिया प्रखंड के बूथ संख्या 105 ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए शत-प्रतिशत सत्यापन का लक्ष्य समय पर पूरा कर लिया। इस उपलब्धि पर प्रखंड प्रशासन ने बूथ से जुड़े कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय होसिर स्थित बूथ संख्या 105 में बीएलओ संगीता देवी एवं बीएलओ पर्यवेक्षक हेमत जोड़ी ने मतदाताओं का सत्यापन, नए मतदाताओं का पंजीकरण तथा आवश्यक संशोधन का कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया। उनके प्रयासों से अभियान निर्धारित अवधि में सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो ने दोनों कर्मियों को सम्मानित करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक है। उन्होंने सभी बीएलओ से इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, प्रशासनिक पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने बूथ संख्या 105 की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे अन्य बूथों के लिए प्रेरणादायक बताया।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading