26.1 C
Ranchi
Thursday, August 20, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaतीन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास, बच्चों और महिलाओं को मिलेगी...

तीन गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास, बच्चों और महिलाओं को मिलेगी बेहतर सुविधा

न्यूज – कहकशां फारुकी

गोमिया_ पूर्व विधायक श्रीमती बबीता देवी ने गोमिया प्रखंड के साहु टोला, हजारी पंचायत के अम्बाटोला और दलाल टोला में आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शुभ शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
शिलान्यास के मौके पर बबीता देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन केंद्रों के निर्माण से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं और परिवारों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। केंद्रों के माध्यम से बच्चों को पोषण एवं शिक्षा संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण पहल बताते हुए इसके लिए खुशी जताई।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading