25.1 C
Ranchi
Saturday, August 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridihझारखंडी हितों के खिलाफ है एमएमडीआर बिल, केन्द्र को वापस लेना होगा...

झारखंडी हितों के खिलाफ है एमएमडीआर बिल, केन्द्र को वापस लेना होगा : फुरकान अंसारी

गिरिडीह : एमएमडीआर (खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026) को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व गोड्डा के पूर्व सांसद डा. फुरकान अंसारी ने कहा कि एमएमडीआर बिल झारखंडी हितों के खिलाफ है। केन्द्र सरकार को कृषि बिल की तर्ज पर एमएमडीआर बिल वापस लेना होगा। अन्यथा झारखंड से खनिजों की आवाजाही को पूर्णत: रोका जायेगा। डा. अंसारी शनिवार शाम में पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी के असामयिक निधन पर शाहाबादी हाउस में शोक संवेदना व्यक्त करने गिरिडीह आए थे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोयला, लोहा, अभ्रख सहित अन्य खनिजों पर केवल झारखडियों का अधिकार है। उन्होंने दोहराया कि केन्द्र को खनिज मद में बकाया रायल्टी का भुगतान भी करना होगा।

‘JPSC-JSSC नियुक्ति मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा’

झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी नियुक्ति विवाद में हुए व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर सीआईडी जांच को सही ठहराते हुए स्पष्ट किया कि सीआईडी अपनी जांच पूरी निष्ठा व निष्पक्षता से करते हुए एक-एक कर दोषियों को पकड़ रही है। कहा कि जांच के दायरे में सतारूढ़ दल से जुड़े लोगों के नाम आ रहे हैं, जिन्हे सरकार बचाने का काम नही करेंगी।

पूर्व सांसद ने कहा कि सीआईडी जांच पर भरोसा करने की जरूरत है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब दोषी बचने नहीं जा रहे हैं, तो फिर सीबीआई जांच का कोई औचित्य नहीं बनता है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पेपर लीक मामलों में केवल झारखंड अकेला राज्य नहीं है। इससे पहले यूपी, एमपी, बिहार, गुजरात, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में भी पेपर लीक मामल होते रहे हैं लेकिन भाजपा केवल झारखंड पर ही क्यों फोकस कर रही है? क्यों नहीं भाजपा शासित प्रदेशों में सीबीआई जांच की मांग करती करती है।

जयराम महतो के स्टैंड को फुुुुुरकान ने सही ठहराया

डुमरी विधायक जयराम महतो बनाम पुलिस प्रकरण पर कांग्रेस नेता ने जयराम महतो द्वारा माफी नहीं मांगने के बयान का समर्थन करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि जनप्रतिनिधि द्वारा माफी मांगने का कोई औचित्य नहीं बनता। लेकिन उनका मानना है कि राजनीति में अपशब्दों के प्रयोग की कोई जगह नहीं होती है। अपनी बातों को संयमित शब्दों का प्रयोग कर सामने वाले को समझाया जा सकता है।

मालूम हो कि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी की पत्नी प्रभा देवी का शुक्रवार को असमायिक निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कारा शनिवार को गिरिडीह में किया गया। जिसमें राजनीतिक दलों, समाजसेवी संगठनों सहित काफी संख्या में गण्यमाण्य लोग शामिल हुए.

डा फुरकान अंसारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शाहाबादी परिवार से उनका दशकों पुराना पारिवारिक संबंध रहा है। इस दौरान नगर पर्षद के पूर्व अध्यक्ष अभय शाहाबादी सहित अन्य नेता मौजूद थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading