24.1 C
Ranchi
Tuesday, September 1, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGiridih आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पीडीएस संचालकों ने दिया धरना, पीडीएस...

 आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पीडीएस संचालकों ने दिया धरना, पीडीएस फेडरेशन ने कहा- महीनों से कमीशन बकाया है, पर सरकार भुगतान करने में बेवजह देरी करती है

गिरिडीह : ऑल इंडिया फेयर प्राइस डीलर्स शॉप फेडरेशन के आह्वान पर मंगलवार को राज्य भर के जिला मुख्यालयों में पीडीएस डीलरों ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन किया। इसी क्रम में गिरिडीह जिला मुख्यालय में आयोजित धरने की अगुवाई संघ के जिला अध्यक्ष राजेश बंशल, कार्यकारी अध्यक्ष रामरतन राम, उपाध्यक्ष कृष्णा नंद सिंह, सचिव हरी मोहन, नगर अध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य ने किया।

इस दौरान जिले के सभी 12 प्रखण्डों से आए पीडीएस संचालकों-स्वंय सहायता समूहों की बहनों को संबोधित करते हुए फेडरेशन नेताओं ने कहा कि पूरे राज्य में पीडीएस डीलर् प्रत्येक माह कई प्रकार की समस्याओं के बावजूद खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत लाखों लाभुकों के बीच ससमय अनाज का वितरण करते हैं। लेकिन सरकार डीलरों की वाजिब समस्याओं के समाधान को लेकर संजीदा नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, चना दाल, नमक के वितरण मद में महीनों से कमीशन बकाया है। जिसका भुगतान सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर तत्काल करना चाहिये।

कहा कि पिछले वर्ष वगैर काई शुल्क लिए लाखों लाभुकों का ई-केवाईसी किया। लेकिन जिसके विरुद्ध सरकार ने मानवीय पहल के तहत भी किसी प्रकार का परिश्रमिक भुगतान नहीं किया जो काफी पीड़ादायक है। वक्ताओं ने कहा कि उनकी वाजिब मांगों को सरकार शीघ्र पूरा नहीं करने की स्थिति में एक मात्र रास्ता शेष आंदोलन है और यह जारी रहेगा।

फेडरेशन ने गिरिडीह डीसी को सीएम के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा

धरने के पश्चात उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ‘प्रेषित ज्ञापन में सभी प्रकार के बकाया कमीशन राशि का अविलम्व भुगतान करने, कमीशन राशि तीन रुपये प्रति किलो ग्राम करने, नेट सर्वर प्रोबलम का स्थायी समाधान करने, गीता मेटल की अवैध वसूली पर रोक लगाने, आवश्यक रूप से डीलरों का शोषण पर लगाम कसने समेत अन्य मांगें शामिल की गई हैं।

धरने में मुख्य रूप से ये सभी शामिल थे

धरने में शामिल होने के वास्ते सदर प्रखण्ड अध्यक्ष राजेश राज, डुमरी केदार वर्णवाल, देवरी अजय पाण्डेय, बिरनी लालमणी साहु, सरिया राजेश वर्मा, जमुआ मुकेश चौधरी, गांवा धीरज सिंह, धनवार नकुल राय, बगोदर किशोर सिंह, गाण्डेय रामेश्वर भारती, पीरटांड दिगम्बर सिंह व सभी प्रखण्ड अध्यक्षों के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आए पीडीएस संचालक शामिल हुए थे।

 


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading