23.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, 15 प्रतिष्ठानों की जांच;...

गुमला में खाद्य दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, 15 प्रतिष्ठानों की जांच; मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी

गुमला न्यूज़ प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: त्योहारों से पहले गुमला में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर जिला प्रशासन ने जांच अभियान तेज कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने टोटो और गुमला शहरी क्षेत्र में होटल, मिठाई, किराना, बेकरी और फास्ट फूड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 15 प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

यह कार्रवाई उपायुक्त के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित अधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के नेतृत्व में गठित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की। अभियान का संयुक्त नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर और आशा राज ने किया।

होटल से लेकर किराना और बेकरी तक जांच

टीम ने टोटो में खुशबू स्वीट्स, रोहन प्रजापति, प्रवीण हसन, गुप्ता होटल, दिलीप कुमार साहू, मिश्री किराना स्टोर और बादशाह बेकरी समेत कई प्रतिष्ठानों की जांच की। वहीं, गुमला शहर में होटल बिंदेश, अनुष्का टी और नारायण गोप के प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट, रख-रखाव, तेल, दूध और दूध से बने उत्पादों, मसालों की गुणवत्ता के साथ दुकानों और खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले स्थानों की साफ-सफाई देखी गई। अधिकारियों ने दुकानदारों के FSSAI रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की भी जांच की।

एक्सपायरी या अमानक सामान बेचने पर होगी कार्रवाई

खाद्य कारोबारियों को साफ तौर पर कहा गया कि वे एक्सपायरी, बासी या अमानक खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। साथ ही खाद्य कारोबार के लिए जरूरी वैध लाइसेंस और तय मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करने की हिदायत दी गई।

प्रशासन ने कहा है कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर यह जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। खासकर आगामी त्योहारों को देखते हुए निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई लगातार चलाने की बात कही गई है।

अधिकारियों के मुताबिक, मिलावट, एक्सपायरी सामान की बिक्री या खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदारों और ग्राहकों को ऐप की जानकारी

अभियान के दौरान टीम ने दुकानदारों और उपभोक्ताओं को ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट’ ऐप के बारे में भी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस ऐप के जरिए खाद्य गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत दर्ज करने और खाद्य सुरक्षा नियमों से संबंधित जानकारी हासिल करने में मदद मिल सकती है।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading