23.1 C
Ranchi
Sunday, September 27, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaभरनो में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटा शिव मंदिर, डेढ़ साल...

भरनो में सड़क चौड़ीकरण के रास्ते से हटा शिव मंदिर, डेढ़ साल से अटका था सर्विस रोड का काम

गुमला न्यूज़ प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया

गुमला: एनएच-23 के रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो स्कूल चौक के पास सड़क चौड़ीकरण में आ रहा प्रसिद्ध शिव मंदिर शनिवार को सम्मानपूर्वक हटा दिया गया। मंदिर हटाने से पहले शिवलिंग समेत वहां स्थापित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दूसरे मंदिर में सुरक्षित रखा गया। इसके बाद भरनो सर्विस रोड के अधूरे निर्माण को पूरा करने का रास्ता साफ हो गया।

मंदिर हटाने की प्रक्रिया गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ पूरी की गई। स्थानीय प्रबुद्ध लोगों, श्रद्धालुओं और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में शिवलिंग और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को सम्मानपूर्वक मंदिर से बाहर निकाला गया। फिलहाल सभी प्रतिमाओं को भरनो बाजार टांड़ स्थित देवी मंडप में सुरक्षित रखा गया है।

डेढ़ साल से प्रभावित था सर्विस रोड का काम

जानकारी के अनुसार, एनएच-23 के चौड़ीकरण और भरनो सर्विस रोड के निर्माण के दौरान यह शिव मंदिर सड़क के प्रस्तावित रास्ते में आ रहा था। मंदिर को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं तथा सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी।

बताया गया कि इस वजह से करीब डेढ़ साल से सर्विस रोड का निर्माण प्रभावित था। शनिवार को एनएचएआई और निर्माण कंपनी की मौजूदगी में मंदिर को हटाने पर सहमति के बाद कार्रवाई पूरी की गई।

मुआवजा देने की बात, निर्माण कार्य का रास्ता साफ

मंदिर हटाने की कार्रवाई एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके गौतम और आरकेडी के वाइस प्रेसिडेंट लक्ष्मण सेट्टी के नेतृत्व में हुई। विभाग की ओर से मंदिर के निर्माण के लिए पर्याप्त मुआवजा राशि दिए जाने की बात कही गई है।

स्थानीय ग्रामीणों, शिव भक्तों और सड़क निर्माण से जुड़े अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद अब सर्विस रोड के अधूरे हिस्से का निर्माण आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल रहा तैनात

मंदिर हटाने की प्रक्रिया के दौरान मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस दौरान आरकेडी के एजीएम इंदर सिंह नेगी, भरनो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसआई मंटू चौधरी, एएसआई अमोद कुमार सिंह, एनएचएआई के साइट इंजीनियर पवन कुमार समेत निर्माण कंपनी के कर्मचारी और आईआरबी के जवान मौजूद रहे।


Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Discover more from Jharkhand Weekly - Leading News Portal

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading